
आज साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के दौरे पर हैं और आज उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा पीएम मोदी से भी मुलाकात होगी. वहीं दिल्ली-NCR में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘चक्का जाम’ आंदोलन का दूसरा दिन है, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. दूसरी ओर, हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में आज पहला शुक्रवार है, जहां पूजा की तैयारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…