
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही, वे योग्याकार्ता के प्रांबानन मंदिर का दौरा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जुलाई को दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाभियान का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान अमित शाह 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. भारी बारिश की चेतावनी की वजह से मुंबई, ठाणे,रायगढ़ नाशिक,पुणे और पालघर के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आफत मचा सकती है. देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए