Hina Khan And Rubina Dilaik: नेटफ्लिक्स का शो ‘लॉकअप 2’ इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है. बात आकांक्षा चमोला के कन्फेशन की हो या फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली शिल्पा शिंदे की. आकांक्षा का तलाक और शिल्पा का 10 साल बाद झूठे हैरेसमेंट केस का खुलासा, इसे लेकर अब रुबीना दिलैक और हिना खान ने भी अपनी राय रखी और दोनों ट्रोल हो गईं.
रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव और हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल के साथ मिलकर एक शो की शुरुआत की है. चारों ने अपने शो के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला-गौरव के रिश्ते और शिल्पा शिंदे के झूठे केस पर बात की. लेकिन लोगों का कहना है क्यों आप किसी और की जिंदगी पर कमेंट कर रहे हो.
हिना खान और रुबीना दिलैक इस वक्त जमकर ट्रोल हो रही हैं. साथ-साथ लोगों का कहना है कि ये बेरोजगार हैं क्या कि दूसरे सेलेब्स पर शो चालू कर दिया. दोनों कब किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे, ये तो नहीं पता. पर आज इन दोनों एक्ट्रेस की नेटवर्थ आपको बता देते हैं.
हिना खान ने कुछ वक्त पहले ही बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है. और तो और रियलिटी शो में पति के साथ दिखी थीं पर एक्ट्रेस लंबे समय से किसी टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं रही हैं. वो कैंसर से जंग लड़ रही थीं और उसे जीत चुकी हैं. पर अब भी चीजें मुश्किल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी का पॉपुलर नाम और चेहरा हिना खान की नेटवर्थ 50-80 करोड़ रुपये के बीच है.
रुबीना दिलैक लगातार रियलिटी शोज में हिस्सा ले रही हैं, यहां तक कि उनके पति अभिनव शुक्ला भी काम कर रहे हैं. काम से फ्री होते ही वो दोनों बेटियों के साथ पहाड़ों में ही वक्त बिताती हैं. रुबीना भी टीवी का बड़ा नाम हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्क 25 से 35 करोड़ रुपये है.
