
वैभव सूर्यवंशी… इन दिनों हर रोज ही 15 साल के इस युवा भारतीय बल्लेबाज का नाम कहीं न कहीं देखने, पढ़ने या सुनने को मिल रहा है. छोटी उम्र में बड़ा धमाका कर वैभव ने पहले ही काफी नाम और पहचान बना ली है और अब टीम इंडिया में भी उन्हें जगह मिल गई है. मगर उससे पहले वैभव का पहला इम्तेहान इंडिया-A के साथ है, जिसकी शुरुआत 9 जून से श्रीलंका में हो रही है. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मंगलवार को तीन टीमों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.
मगर क्या यहां भी वैभव का वही IPL वाला अंदाज दिखेगा या वो कुछ बदले-बदले नजर आएंगे? ये सवाल उठने की 2 वजहें हैं- पहला कारण तो ये कि इस बार वो अलग फॉर्मेट में खेलेंगे. ये टी20 नहीं बल्कि इस बार वो वनडे फॉर्मेट में खेलने जा रहे हैं और पहली बार श्रीलंका में खेलने उतरेंगे. दूसरी वजह, प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो है, जिसमें वैभव ने अपना वो अंदाज दिखाया, जो उनके गेम में अभी तक कम ही दिखी है.
प्रैक्टिस में वैभव ने ऐसा क्या किया?
असल में मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने दाम्बुला में अभ्यास किया, जहां वैभव सूर्यवंशी नेट्स का आकर्षण थे. उन्होंने काफी देर नेट्स में बैटिंग करते हुए वक्त बिताया. मगर उनकी बैटिंग का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसने थोड़ा हैरान किया और सवाल उठे कि क्या वो अलग तरीके से बैटिंग करेंगे. बात ऐसी है कि इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अपने डिफेंस पर काम करते हुए दिखे.
Vaibhav Suryavanshi was probably told to work on his defensive game in Sri Lanka, where the pitches tend to be a bit slow. But he couldnt stick to defense for long in the nets. He defended the first few balls, and then couldnt stop himself from playing big shots. After that, he pic.twitter.com/vXfnmFs58F
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
आम तौर पर जैसी गेंदों को वो IPL में बिना झिझके बाउंड्री पार भेज रहे थे, मगर यहां ऐसी ही गेंदों को वो फ्रंट फुट पर आकर डिफेंड कर रहे थे. उन्होंने कई गेंदों पर यही अंदाज दिखाया. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने तेवर दिखाए और कई बड़े शॉट्स लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मगर इस प्रैक्टिस वीडियो ने ये बेकरारी जरूर बढ़ा दी है कि क्या वैभव इस सीरीज में अलग अंदाज में खेलेंगे या नहीं.
अलग होगा वैभव का अंदाज?
अगर वैभव सूर्यवंशी के अंदाज में कुछ बदलाव नजर आता भी है तो हैरान मत होइएगा. वो खुद इसके बारे में बोल चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर ने कहा था कि वो आईपीएल में हर बॉल पर शॉट इसलिए खेल रहे थे क्योंकि इस फॉर्मेट की डिमांड ही वैसी है. वैभ ने कहा था कि वो तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं और इसलिए जरूरत और अलग-अलग फॉर्मेट की परिस्थिति के मुताबिक खेलेंगे. इतना ही नहीं, दाम्बुला में वैभव सूर्यवंशी पहली बार खेलने उतरेंगे. ऐसे में वहां चलने वाली हवा तेज गेंदबाजों की मदर करती हैं. इसलिए यहां की परिस्थिति भी वैभव को अपना गेम बदलने के लिए मजबूर कर सकती हैं