Lopamudra Raut: ‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर से 1 करोड़ उड़ाने वाला चोर बिहार से गिरफ्तार! 51 लाख का माल बरामद

Lopamudra Raut: ‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर से 1 करोड़ उड़ाने वाला चोर बिहार से गिरफ्तार! 51 लाख का माल बरामद

Bigg Boss Fame Lopamudra Raut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित सांताक्रूज वाले घर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बीते जुलाई के महीने में लोपामुद्रा के घर से करीब 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, कैश और कीमती सामान चोरी हो गए थे. इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस की टीम ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है.

संताराक्रूज पुलिस ने स्थानीय बिहार पुलिस की मदद से चंदन मुखिया नाम के आरोपी को धर दबोचा है, जो दरभंगा जिले के गोठ मिट्टी गांव का रहने वाला है. पता चला है कि चोरी करने से पहले आरोपी ने कई दिनों तक एक्ट्रेस के घर पर नजर रखी.

वेंटिलेशन के रास्ते घर में घुसा

पुलिस जांच में आरोपी के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है. चंदन मुखिया मुंबई की बंद पड़ी सोसायटियों और खाली पड़े मकानों की रेकी करता था. जुलाई में उसने लोपामुद्रा राउत के सांताक्रूज स्थित घर पर नजर रखी. जैसे ही उसे मौका मिला, उसने पक्का किया कि घर के अंदर कोई नहीं है और वेंटिलेशन का जाल तोड़कर अंदर दाखिल हो गया. चोरी करने के बाद आरोपी चंदन उसी दिन ट्रेन पकड़कर सीधे बिहार लौट जाता था ताकि मुंबई पुलिस उस तक न पहुंच सके.

12.5 लाख की घड़ी और सोने के बिस्किट बरामद

मुंबई पुलिस ने सर्विलांस और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की. इसके बाद सांताक्रूज पुलिस की एक स्पेशल टीम दरभंगा पहुंची और सोलंकी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ठिकाने पर छापेमारी कर चंदन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 51 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है. इसमें करीब 12.5 लाख रुपये की एक लग्जरी घड़ी, 30 लाख रुपये कीमत के दो सोने के बिस्किट और 9 लाख रुपये का नगद कैश शामिल है.

बहन के नाम खरीदी 2 गुंठा जमीन

पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी ने चोरी की रकम में से कुछ पैसे का इस्तेमाल अपनी बहन के नाम पर करीब 2 गुंठा जमीन खरीदने में किया था. फिलहाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं, साथ ही बाकी बचे 49 लाख रुपये के सामान को भी जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश की जा रही है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit