हैंड बैग में छिपाकर ले जा रहे थे ब्राउन शुगर, मणिपुर एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार
मणिपुर के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 4 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. ये दोनों आरोपी इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहे थे. आरोपियों की पहचान इम्फाल पूर्व जिले के निवासियों के रूप में हुई है. Share on FacebookPost on XFollow usSave