छात्रों से बातचीत करेगी सोरेन सरकार, आज 2 बजे बैठक

झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों से अब सोरेन सरकार बातचीत करेगी. सरकार ने छात्रों को आज दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए बुलाया है. छात्रों को अपने सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने को कहा गया है. रांची में पिछले 24 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मुख्य मांग जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द कर मामले की सीबीआई जांच कराना है. छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद अब उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा से आंदोलन का कोई समाधान निकल सकता है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version