बिहार: नाग पंचमी पर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में नाग पंचमी पर भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई. घटना के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई.

दरअसल, मंदिर परिसर में करंट लगने की अफवाह फैली और अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान हुई भगदड़ में 7 महिला भक्तों की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. हादसे की विस्तृत वजह और भगदड़ किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.

हादसे ने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version